झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की रामनवमी मिलन समारोह 31 मार्च को टेल्को कॉलोनी में

सर्व धर्म सह सद्भावना समिति की रामनवमी मिलन समारोह 31 मार्च को टेल्को कॉलोनी में

जमशेदपुर – सर्व धर्म सह सदभावना समिति की ओर से हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह सह रामनवमी विजया मिलन समारोह का आयोजन 31 मार्च दिन शुक्रवार को विजया जुलूस के मौके पर किया जायेगा
इस बात का निर्णय टेल्को कॉलोनी स्थित एन/111/1 के सामने स्थित मैदान में 22 मार्च दिन बुधवार को संध्या बेला में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चन्द्रभान सिंह ने की।
बैठक का संचालन करते हुए संस्था के संस्थापक नंद लाल सिंह ने कहा कि टेल्को कॉलोनी में विगत 32 वर्षों से न्यूमार्केट स्थित टेल्को क्लब मैदान के मुख्य द्वार पर अभिनंदन समारोह सह भोग वितरण का आयोजन होते आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी दोपहर बारह बजे से भोग ( महाप्रसाद) का वितरण और दिन के दो बजे से चने से बने घुघनी और शर्बत का वितरण राम भक्तों के बीच किया जायेगा। इस दौरान अखाड़ा समिति के अध्यक्षों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय लोगों को पगड़ी पहनाकर और गमछा ओढ़कर सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में शेखर सिंह, संजीव रंजन, शमशेर ख़ान, केके शर्मा, कमाल अख्तर, आरपी राम, ब्रजेश कुमार सिंह, नियाज़ ख़ान, अरुण सिंह, नीरज शर्मा, दीपक, एस ए ख़ान उर्फ सब्बू, सुनिल कुमार, जीतू, सुनिल सिंह एवं रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी नंदलाल सिंह सर्व धर्म सह सद्भावना समिति के संस्थापक ने दी है