झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 138 माह स्थापना दिवस सराय किला स्थित राजमहल के सामने दुर्गा मंडप मैदान में धूमधाम से मनाया गया

सरायकेला खरसावां-   सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 138 माह स्थापना दिवस सराय किला स्थित राजमहल के सामने दुर्गा मंडप मैदान में धूमधाम से मनाया गया
सर्वप्रथम पार्टी का चरखा युक्त झंडा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों के बीच जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा फहराया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने संयुक्त रूप से किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है  जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने आजादी के आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया उसी तरह से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी  के नेतृत्व में 2024 में भाजपा को कांग्रेस उखाड़ फेंकने का काम करेगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई के नारे को अमलीजामा पहनाते हुए देश के विकास के लिए अपनी भूमिका निभाती है सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी जिला क्षेत्र में पड़ने वाले तीनों लोक सभा क्षेत्र से आने वाले 2024 के चुनाव में सांसद को जीता करके भेजने का कार्य करेगी और जिला में आपसी भेदभाव को मिटाते हुए समरसता का वातावरण बनाने का प्रयास करेगी
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश धारी  ने भी संबोधित किया  उन्होंने अपने संबोधन में देश के विकास एवं नौजवानों के रोजगार के लिए कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस आने की वकालत की
कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश सचिव देबू चटर्जी ,नगर अध्यक्ष सौम्या रंजन रथ समेत उपस्थित कोंडो कुम्हार मोती लाल गौड़ आदि ने संबोधित किया! कार्यक्रम को युवा नेता प्रमेंद्र मिश्रा सहित युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुखिया आदि ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साजिद अंसारी ,मुकुंद, गौरी शंकर प्रसाद, राणा सिंह, रविंद्र मंडल, मोती लाल गौड़, कुंदन कुमार ,कन्हैया लाल, अजय महतो ,रामा शंकर पांडे, दुर्गा तिवारी ,मुकेश श्रीवास्तव ,प्रकाश मंडल, हिमांशु झा, प्रदीप कुमार बारी, विनोद प्रधान, प्रकाश महतो, बृजेश सिंह ,लीला कुमारी, संगीता प्रधान ,वैजयंती बारी रोहिदास चौकी, आदर्श कुमार ,अरुण दास, राजेंद्रूडू संभलना तिवारी कुणाल राय रिजवान खान, रमेश बालमुचू,रामा शंकर पांडे ,तस्लीम नौशाद ,नरेश कुमार सिंह, कमलनयन जय गिरी हाेपना हेंब्रम रानी कालुंडीय आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज बागची  के पिता पूर्व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय तपन बागची  को दो मिनट का मौन धारण करके कांग्रेसी जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया
धन्यवाद ज्ञापन टू कुंन भांज ने किया।