झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सोनारी स्थित  के 21 रेस्टोरेंट की संचालिका कविता दास एवं सीता सिंह के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह सह होली मिलन कार्यकम आयोजित किया गया

जमशेदपुर –  आज सोनारी स्थित  के 21 रेस्टोरेंट की संचालिका कविता दास एवं सीता सिंह के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह सह होली मिलन कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फातिमा शाहीन के द्वारा किया गया

शहर की नामचीन महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया  समाज में महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुष्प एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सेल्फ स्पीच, गेम्स, डांस, एवं रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को महिला दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी और साथ ही खूब मस्ती किया और एक दिन खुद के लिए जिया।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं के नाम फातिमा शाहीन, माधुरी सिंह, नीलम सिंह ,अरविंदर कौर ,किरण सिंह, शुक्ला हलधर, नमिता उपाध्याय, अंजलि, प्रीति, चांदनी तिवारी ,सीता देवी, अरविंदर कौर, सीमा वर्मा, रंजीता खेरा, सुनीता सिंह हैं।