झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहवाड़ा प्रखण्ड में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा रंगे हाथ धरे गए राजस्व कर्मचारी और बिचौलिया

सिंहवाड़ा प्रखण्ड में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा रंगे हाथ धरे गए राजस्व कर्मचारी और बिचौलिया

दरभंगा–सिंहवाड़ा प्रखण्ड का विवादों से गहरा रिश्ता नाता बनता जा रहा है। एक बार फिर इसी प्रखंड के सिमरी हल्का के राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम और बिचौलिया शिवनंदन कुमार यादव को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा प्रखण्ड के विभिन्न हल्कों में भूमि के दाखिल खारिज के मामले को कर्मचारियों द्वारा जटिल बना कर रख दिया गया है। ऑनलाइन दाखिल खारिज के आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है। आवेदनकर्ता जब तक राजस्व कर्मचारी से व्यक्तिगत रूप से भेंट नहीं कर ले तब तक उसके दाखिल खारिज की कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है। लोगों से दाखिल खारिज के नाम पर वसूली के लिए हल्का कर्मचारियों ने अपनी पसंद के बिचौलियों को मुस्तैद कर रखा है। वहीं बिचौलिया असल में राजस्व कर्मचारी से स्वयं को अधिक शक्तिशाली समझता है। सूत्रों द्वारा यह भी कहा जा रहा है की कुछ बिचौलिये ऐसे भी हैं जिनकी पहुँच अंचल अधिकारी के बेड रूम तक है। सिमरी के हल्का कर्मचारी भी दाखिल खारिज के लिए बिचौलिये के माध्यम से 5000 रुपए ले रहे थे तभी पटना से आई विजिलेंस की टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कहानी सिर्फ सिंहवाड़ा प्रखंड का नही बल्कि कई प्रखंडों से इसकी शिकायत मिल रही है।