झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहभूम पूर्वी जिला कांग्रेस के जिला कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता के  जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता

सिंहभूम पूर्वी जिला कांग्रेस के जिला कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता के  जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में  आज  मंत्री  बन्ना गुप्ता (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग) ने आम जनता की जन-समस्याओं  को सुना तथा समस्या समाधान का प्रयास किया।
जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने सर्वप्रथम  मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया। बड़े पैमाने पर कांग्रेसजनों ने भी फुलमाला, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपराहन तीन बजे  तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में रजिस्ट्रेशन का अवधी दोपहर बारह बजे से अपराहन तीन बजे तक किया गया। इसके पश्चात बारी बारी से जन-सुनवाई प्रारंभ हुआ। इस दौरान प्रशासनिक मामले, आवासीय मामले, पेंशन मामले, स्वास्थ्य मामले, शिक्षा मामले, अनुकम्पा पर आधारित लंबित मामले, आवास मामले, परिवारिक मामले, विधुत मामले, मंदिर कमिटी के मामले, जन वितरण प्रणाली के मामले को सुना। जन-सुनवाई कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, जोनल कोऑडिनेटर अशोक सिंह, खगेनचन्द्र महतो, एल बी सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, राकेश तिवारी कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता, ओमप्रकाश उपाध्याय, आनंद मय पात्रा, शफी अहमद खान, अपर्णा गुहा, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा, इंतिखाब वास्ती, पवन कुमार बबलू, परविंदर सिंह, सामंता कुमार, प्रभात ठाकुर, मनोज झा, संजय तिवारी, बबुआ झा, रवि दुबे, जय सी महंती, धन्नो महतो, मो नौशाद युवा महामंत्री प्रदेश, विपिन ठाकुर, राजनारायण यादव, संजय झा संत,ईश्वर सिंह अध्यक्ष मानगो प्रखण्ड, भवानी सिंह, गुरदीप सिंह, अजय मिश्रा, कैलाश रजक, जे पी साहू, राज कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए।
भोजपुरी मंच के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने  मंत्री बन्ना गुप्ता को अंगवस्त्र एवं भागवत गीता प्रदान कर स्वागत किया।
कुल 119 मामले को  मंत्री ने जन-सुनवाई कार्यक्रम के तहत सुना एवं समाधान का प्रयास किया  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जन सुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया