झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी” संस्था के द्वारा संचालित “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया

जमशेदपुर- सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी” संस्था के द्वारा संचालित “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है इस कार्यक्रम में 150 छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया एवं इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनैना देवी मुख्य अतिथि उत्तरी घाघीडीह पंचायत की मुखिया मीना देवी उप मुखिया रीना सिंह पंचायत समिति सदस्य आशा जायसवाल एवं अन्य नेहा सिंह, लाल बिहारी भगत मोहित पंडित भोला तिवारी, पूजा कुमारी एवं ईश्वर दयाल उपस्थित रहे