झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता में है – कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निर्मला बरेलिया

जमशेदपुर- आज झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का शिक्षक मिलन समारोह सह वन भोज का आयोजन आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीताराम डेरा जमशेदपुर में किया गया जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चार सौ से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। आज़ के कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल, राज्य महासचिव निखिल मंडल , संध्या प्रधान द्वारा किया गया। स्वास्तिक वाचन पंडित दामोदर झा द्वारा किया गया।
मंच संचालन संगठन सचिव अरुण कुमार एवं स्वागत भाषण जिला प्रधान सचिव दाखिन टुडू ने किया।स्वागत गान बसंती कुजूर, सुलोचना कुजूर, अर्चना,दीपा,अरुंती कुमारी, सुनीता, अंजलि कुमारी, गीता टीम द्वारा किया गया
जमशेदपुर के दोनों शैक्षणिक प्रखंड के 38 अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल प्रशस्ति पत्र,पूष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।साथ ही साथ सभी प्रखंडों के उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया अवकाश प्राप्त शिक्षक-शिक्षकाऐं – नीलम गौड़ा,शशि कुमारी,अंजेला कच्छप,मंजु कुमारी (लुआबासा),मंजु कुमारी (डेमकाडीह),शिशिर सुरीन,बिजय दूबे, रविन्द्र सिंह,दीलिप कुमार झा, प्रसेनजीत,सरोजनी चाम्पीया,कोनगारी ग्रेसी, अमरजीत सिंह, शिवाजी सिंह,बिलचो कुजुर, निर्मला बेरा,बिबियानी सोरेंग,नोमिता टोपनो, अराधना सिंह,सुनयना कुमारी,कमला कुमारी,आदि का सम्मान किया गया।
राज्याध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लम्बित प्रोन्नति एवं एम ए सीपी का लाभ जल्द से जल्द मिले इसके लिए राज्य स्तर पर मेरी सचिव से वार्ता हो चुकी है। 20 बर्ष के बाद जिनको ग्रेड 7का लाभ दिया जाएगा उनका वेतन एफडीआई 22(1)(I) के अनुसार होगा साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लम्बित प्रोन्नति यथाशीघ्र दिया जाए।
मुख्य अतिथि श्रीमती बरेलिया द्वारा कहा गया कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता में है।साथ ही साथ जिला शिक्षा अधीक्षक आशिष पांडे ने कहा कि मैं जितने भी लम्बित कार्य है मैं करूंगा। शिक्षक संघ के सहयोग से जिला में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का भरपूर प्रयास करुंगा। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संघ और विभाग के संयुक्त प्रयास से शिक्षक की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहुंगा
आज के कार्यक्रम में सरायकेला के जिला सचिव अमित कुमार, राजेंद्र कुमार कर्ण,खुदी राम महाली,पीटर प्रकाश कच्छप, जगदीश मंडल,सुधीर चंद्र मुर्मू,पुलीन कुईला, श्यामल मंडल,उपेन्द्र चक्रवर्ती,सुनिल मुर्मू, सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन टिप्रु तियु द्वारा किया गया
आज के कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार कर्ण,चंद्रभाल झा,राजेश कुमार सिन्हा,राजेश कुमार मिश्रा,बागून पातर,बलराम सिंह,प्रदीप मंडल,आकाश चौबे,पार्थ प्रतीम सरकार,पीथो सोरेन,श्याम लाल होनहागा, अनिल कुमार सिंह,संतोष कुमार शर्मा, रविन्द्र मुर्मू,बागुन पातर, सोनाराम सिंह,अरुन्ती कुमारी,मनोज कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह, कृष्ण मोहन ठाकुर, उत्तम सिंह,आदि सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई