झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अयोध्या दर्शन यात्रा के संयोजक सुबोध झा जिला भाजपा नेता ने  सांसद  विद्युत वरण महतो से स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग की 

अयोध्या दर्शन यात्रा के संयोजक सुबोध झा जिला भाजपा नेता ने  सांसद  विद्युत वरण महतो से स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग की

जमशेदपुर- जमशेदपुर  सांसद  विद्युत वरण महतो ने अयोध्या धाम मैं भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी राम भक्तों को प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए  रेल मंत्री  से पांच स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग की है
श्री झा ने सांसद  विद्युत वरण महतो  से जमशेदपुर महानगर के राम भक्तों के लिए पांच ट्रेन की मांग की है और 4 मार्च को जाने वाली स्पेशल आस्था ट्रेन में भाजपा झारखंड प्रदेश अयोध्या दर्शन यात्रा के संयोजक बबन गुप्ता के माध्यम से सुबोध झा को जमशेदपुर महानगर के लिए मात्र दो बोगी टाटानगर से उपलब्ध कराने की बात कही सुबोध झा ने प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता से आग्रह किया है की पूरी ट्रेन जमशेदपुर महानगर को दे दे,या ग्रामीणों जिला के लिए पूरी ट्रेन 4 मार्च को उपलब्ध करा दे , और अगली स्पेशल आस्था ट्रेन जमशेदपुर महानगर को उपलब्ध करा दें

सांसद  विद्युत वरण महतो  ने सुबोध झा से कहा 25 फरवरी को कल रांची जाकर प्रदेश में भी बात करेंगे और रेल मंत्री से भी स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग जमशेदपुर महानगर के लिए करेंगे

जो भी राम भक्त अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का दर्शन करना चाहते हैं, सुबोध झा जिला भाजपा नेता ने कहा जमशेदपुर को आस्था ट्रेन प्राप्त होते ही सभी मंडलों को सूचित कर दी जाएगी