झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव संपन्न

शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव संपन्न

बुंडू : बुंडू रमेश सिंह मुंडा स्मारक पांच दिवसीय खेल महोत्सव 2021 का आज समापन हो गया । इस अवसर पर एक समारोह आयोजित कर खेल के सभी विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के कारण क्षेत्र को पहचान मिली युवाओं को शहीदों के बारे में जानकारी रखने की आवश्यकता है।
शहिद रमेश सिंह मुंडा के प्रतिमा पर मल्यार्पण करते विधायक बसंत सोरेन एवं विकास कुमार मुंडा झारखंड के मिट्टी के बारे भी युवाओं को जानना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं के लिए ज्ञान विज्ञान और सामान्य ज्ञान के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन होना चाहिए। लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि बुंडु को जिला बनाने के लिए स्थानीय विधायक के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष मैं भी प्रस्ताव लेकर जाऊंगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि इस प्रकार की खेल आगे भी आयोजित होते रहेंगे। जिससे खेल के क्षेत्र पर प्रतिभावान खिलाड़ी आगे बढ़ सके। समारोह में खुशी कुमारी, देवेन्द्र नाथ महतो ने स्व रमेश सिंह मुंडा के जीवन पर संगीत और कविताएं प्रस्तुत किए समारोह में फुटबॉल खेल चैस कैरम बैडमिंटन हॉकी वॉलीबॉल क्रिकेट इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ।
जिसमें संजीव कुमार चक्रवर्ती रितेश पातर अनिल कुमार लोहरा संतोष कुमार महतो सिद्धार्थ अलवि डा जुआ जागृति क्लब कोचिंग ताऊ पंचायत तेजस्वी क्लब कुआं महिला ओल्ड एफसी इत्यादि टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके भगवान बिरसा मुंडा के पर पोता सुखराम मुंडा एसडीएम बुंडू अजय कुमार साहू विधायक की धर्मपत्नी गरिमा सिंह राजीव लोचन सजल कुंडू मेथा पाल विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा ऋषिकेश महतो मनोज मंडल कमला मोनू जायसवाल अरविंद कुमार बबलू कुंडू नेपाल दास आदि शामिल थे।