झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शादी के बाद पहली बार हेमंत बिना होली, पत्नी कल्पना बोली

शादी के बाद पहली बार हेमंत बिना होली, पत्नी कल्पना बोली

रांची: कथित जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद है। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी ने हेमंत सोरेन के अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि‘रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमन्त जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं। तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुक़दमों में फंसा आज हेमन्त जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है। पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमन्त जी वापस हमारे बीच होंगे