झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सेवा सप्ताह के तहत सेवा ही लक्ष्य को सार्थक कर कार्यकर्ताओं ने की निष्ठाभाव से दिव्यांगों की सेवा: गुंजन यादव

जमशेदपुर: आज प्रदेश में कोरोना काल से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आरंभ हुए सेवा कार्यों को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर और आगे ले जा रही है। झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के पहले दिन जमशेदपुर के दिव्यांगों को सहायतार्थ उपकरण जैसे चश्मा, श्रवण यंत्र और स्टिक आदि प्रदान किये। इसी कड़ी में, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जन्म से मूक-बधिर और हाल के दिनों में आंख से कमजोर हुए भालूबासा निवासी एस पाल के आवास जाकर उन्हें चलने में सहायता हेतु मजबूत स्टिक एवं अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें फल सामग्री और एक महीने का राशन सामग्री प्रदान किया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांगों के बीच उनके आवश्यकतानुसार मदद पहुंचा रहे हैं। जमशेदपुर अन्तर्गत सभी मंडलों में सेवा सप्ताह के तहत मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों दिव्यांगों को सहायता प्रदान की है। चारों विधानसभा के प्रत्येक मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच उपकरण चश्मा, श्रवण यंत्र एवं खाद्य सामग्री आदि का पूरे सेवा भाव के साथ वितरण किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता के प्रति समर्पण और कार्य क्षमता ने करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी समेत मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को जिले के 70 गरीब बस्तियों और अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण करेंगे।

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा मानगो मंडल ने अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में दर्जनों दिव्यांगों को सहायता प्रदान की। साउथ पॉइंट स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए और दिव्यांगों के बीच कोरोना किट समेत अन्य सहायता उपकरण वितरण कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।