झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सभी 18 प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लगें – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी

सभी 18 प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लगें – जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषय को लेकर प्रखण्ड अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए।
जिला प्रभारी ने प्रखण्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए दिशा-निर्देश दिया कि सभी 18 प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लग जायें। अधिक से अधिक लोगों को कमिटी में जोड़ें, प्रखण्ड क्षेत्र में मण्डल कमिटी और पंचायत कमिटी को सहयोग करें। मण्डल कमिटी और पंचायत कमिटी के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के कार्यक्रमो को अभियान चलाकर घर-घर तक पर्चा छपवाकर पहुँचायें। आमलोगों को महंगाई, बेरोजगारी के कुप्रभाव से अवगत करायें और घर पर पहुँच कर चर्चा करें। संगठनात्मक बैठक का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, जितेन्द्र सिंह, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, सलीम खान कोषाध्यक्ष, प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, सुरेश धारी, प्रखण्ड अध्यक्षगण में आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, सौरभ चटर्जी पोटका, सुखलाल सोरेन डूमरिया, मुसाबनी संजय कुमार साह, घाटशिला सत्यजीत सीट, धालभूमगढ सतदल गिरी, गोलमुरी अतुल गुप्ता, टेल्को राजेश कुमार, जुगसलाई कैसर आलम अंसारी, बिरसानगर संजय घोष, जिला महामंत्री सिदाम चन्द्र हेम्ब्रम, राजकिशोर प्रसाद, अपर्णा गुहा, अनुप मिश्र उर्फ ज्योति मिश्रा, सनातन भकत, बबन शुक्ल, राजू वर्मा, मो सलीम मुख्य रूप से शामिल हुए।