झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सात अप्रैल से चलेगी देवघर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस नोटिफिकेशन जारी

सात अप्रैल से चलेगी देवघर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस नोटिफिकेशन जारी

रांची में सात अप्रैल से रांची-देवघर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने को लेकर निर्णय लिया गया है. रेल मंडल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
रांचीः सात अप्रैल से ट्रेन संख्या 03320/03319 रांची-देवघर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने को लेकर निर्णय लिया गया है. इसे लेकर रेल मंडल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 03320/03319 रांची-देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 14 कोच, वातानुकूलित चेयर कार का 01 कोच, कुल 17 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 03320 रांची-देवघर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक सात अप्रैल से तीस जून तक प्रतिदिन रांची से चलेगी.रांची प्रस्थान 13:20 बजे, मुरी आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, धनबाद आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, जामताड़ा आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:34 बजे, मधुपुर आगमन 20:12 बजे प्रस्थान 20:14 बजे, जसीडीह आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:15 बजे और देवघर आगमन 22:05 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 03319 देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन,आठ अप्रैल से एक जून तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी. देवघर प्रस्थान 04:45 बजे, जसीडीह आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, मधुपुर आगमन 05:48 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, जामताड़ा आगमन 06:27 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, धनबाद आगमन 08:37 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, मुरी आगमन 11:28 बजे प्रस्थान 11:30 बजे और रांची आगमन 12:50 बजे होगा.