झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संस्थापक दिवस पर सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाई अपनी पांचवी वर्षगांठ, सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

संस्थापक दिवस पर सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाई अपनी पांचवी वर्षगांठ, सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

जमशेदपुर। शहर की युवा समुह द्वारा संचालित सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा संस्थापक दिवस के मौके पर बाराद्वारी क्षेत्र के देवनगर में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था ने आज  अपने पांचवे वर्षगांठ के अवसर पर देवनगर के सैकड़ों स्थानीय बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल बॉक्स समेत अन्य पठन-पाठन सामग्री और चॉकलेट भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। इससे पहले, संस्था के सदस्यों ने टाटा साम्राज्य के संस्थापक एवं औधोगिक भारत के निर्माता जमशेदजी नसरवान जी टाटा एवं भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर सदस्यों ने बताया कि 3 मार्च, 2017 के दिन प्रारंभ की गई संस्था द्वारा पिछले पांच वर्ष के दौरान वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, दिव्यांग आश्रम में फल वितरण, सुदूरवर्ती गांव में कंबल वितरण, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, प्रत्येक वर्ष वृहद रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन एवं शहर के शहीद वीर सपूत के परिजनों के सम्मान समारोह, गरीब कन्याओं के विवाह जैसे अन्य प्रयास शामिल हैं। बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान संस्था द्वारा लगातार 70 दिन जरुरतमंद लोगों की सेवा की गई। जिनमें बस्तियों में भोजन पैकेट, घर-घर भोजन पैकेट एवं राशन सामग्री का वितरण जैसे कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साकची नगर संघचालक रविन्द्र जी, विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, पंकज जी, सुशील पांडेय समेत संस्था के राजेश सिंह बम, राजेश सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, राकेश गिरी, प्रेम झा, पप्पू कुमार, बंटी सिंह, ह्नन्नी परिहार, रमन कुमार, पीयूष ईशु, अंकित अरोड़ा, कुमार गौतम, शेखर बाबू, सुबोध शर्मा, कुमार विवेक, रोहित सिंह, संजू सिंह, रितेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अभ्यानंद सिंह, अजय जायसवाल, सुमित सिंह, स्वरुप कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।