झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संस्थापक दिवस:  जे एन टाटा  भारतीयता स्वदेशी एवं संस्कार के प्रतीक 

संस्थापक दिवस:  जे एन टाटा  भारतीयता स्वदेशी एवं संस्कार के प्रतीक

भारतीय उद्योग के जनक एशिया में पहला इस्पात कारखाना का जन्मदाता, भारतीय औद्योगिक क्रांति के प्रवर्तक सामाजिक दायित्व, संस्कार, शिक्षा, संस्कृति एवं धरोहर के संरक्षक

जे एन टाटा ने साकची (जमशेदपुर) में इस्पात कारखाने की नींव रखी| पारसी धर्म के अनुसार जिस प्रकृति से हम कुछ लेते हैं उस प्रकृति को वहां के लोगों को अपने कमाई का हिस्सा लौटाना उनका धर्म है | जे एन टाटा साहब ने भी स्वर्गीय  पी एन बोस के सहयोग और उस समय की ब्रिटिश सरकार की सहमति और सहभागिता से बड़ी मुश्किलों को झेलते हुए जमशेदपुर साकची को ही उपयुक्त स्थान चुना

भारतीय संस्कृति में गंगा सबसे पवित्र नदी है और प्रयागराज में संगम तीर्थराज माना जाता है |जमशेदपुर में भी स्वर्णरेखा और खरकाई का संगम एक तीर्थ स्थान है | प्रकृति का स्थानीय आदिवासी लोगों की संस्कृति का एक पवित्र स्थान है | जमशेदपुर नदी से, पहाड़ से जुड़ा हुआ है रांची से स्वर्णरेखा आती है और उड़ीसा से खरकाई आती है दोनों का मिलन जमशेदपुर में हुआ यानी दोनों संस्कृति का पानी अब झारखंड और ओडिशा का खनिज और स्थानीय लोगों का श्रम एवं श्री टाटा  की दूरदृष्टि ने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी का जन्म दिया| इस्पात कारखाना स्थापित करने की खोज में अमेरिका के यात्रा में टाटा  को स्वामी विवेकानंद जी से जहाज में मुलाकात हुई | भारत की संस्कृति, संस्कार, शिक्षा, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र जो स्वामी विवेकानंद ने दिया उसका टाटा  ने सहर्ष पालन किया |

आज टाटा स्टील पूरे विश्व में स्पर्धा के अनुसार कम लागत पर सबसे गुणात्मक स्टील बना रही है टाटा ब्रांड का झंडा पूरे विश्व में फैल रहा है | हम सभी जमशेदपुर के वैसे लोग जो परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से उस उत्पादन में एक हिस्सेदारी लेते हैं उन्हें टाटा ब्रांड के ऊपर गौरव है | वैसे ही जैसे हर भारतीय को तिरंगे पर गौरव है | तिरंगा हमारा शान और बान है वैसे ही टाटा ब्रांड सब उपभोक्ताओं का और उत्पादन में अपने हिस्सेदारी के साथ ब्रांड को शिखर पर ले जाने में हम सभी का सहयोग है और अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं |

जे एन टाटा पारसी के पुरोहित परिवार से आते थे और वैसे भी जब हम किसी धर्म स्थान पर जाते हैं पुरोहित की सहायता से भगवान की पूजा करते हैं और जो कुछ दान दक्षिणा हम पुरोहित को देते हैं वह देने की एवज में जो आशीर्वचन और उज्जवल भविष्य की कामना का संदेश जो पुरोहित देते हैं और अपने यजमान का हमेशा भलाई सोचते हैं वह आध्यात्म में और भारतीय संस्कृति में एक अनूठा उदाहरण है | वैसे ही जे एन टाटा के उत्तराधिकारी, टाटा स्टील का प्रबंधन जो भी व्यक्ति, जो भी समूह, जो भी व्यवसाय, जो भी उद्योगपति, उनके उत्पादन में गुणात्मक स्टील को बरकरार करने में, ब्रांड को ऊंचाइयों तक ले जाने में उसको हमेशा टाटा प्रबंधन ने अपना एक हिस्सेदार मानता है और उसकी प्रवृत्ति रहती है | वह छोटा हिस्सेदार भी मान और सम्मान के साथ आगे बढ़े और टाटा ब्रांड को हमेशा शिखर के उच्ची स्थान पर ले जाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे | टाटा स्टील खेलकूद हो, सामाजिक दायित्व हो, तीरंदाजी हो, आदिवासी संस्कृति का पालन-पोषण हो सभी धर्मों के लिए उचित स्थान हो, जमशेदपुर या अन्य शहरों में भी टाटा समूह का उद्योग और व्यवसाय है वहाँ चौड़ी सड़कें हो, शुद्ध पानी हो, जगह-जगह पर  सामुदायिक भवन हो इसका हमेशा ख्याल रखती है जमशेदपुर शहर अपने आप में एक नमूना है |

जुबली पार्क ही नहीं अन्य क्षेत्र में जो पार्क बनाए गए हैं सारे रोड के किनारे फूल पत्ती है, पीने का शुद्ध जल है, लगातार गुणात्मक बिजली की आपूर्ति हो और वेस्ट मैनेजमेंट में अपना एक अलग स्थान रखती हैं | यह अपने आप में गौरव की बात है | समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का एक अनूठा उदाहरण है | यही नहीं नोआमुंडी, धनबाद, वेस्ट बोकारो, जोड़ा क्षेत्र जहां इनकी खदाने हैं वहां प्रदूषण के मापदंड को गुणात्मक रूप से सारे पैमाने को मानते हुए क्षेत्र को विकसित किया है | वह अपने आप में स्वागत योग्य है | श्रम शक्ति का इतना बड़ा आदर बहुत कम उत्पादन क्षेत्र की इकाइयों में मिलता है | ब्रिटिश सरकार के समय से ही 8 घंटे का काम, भविष्य निधि योजना, मेडिकल, क्रीच यह सारी सुविधा अपने श्रमिकों को देते हुए एक मजबूत श्रमिक संगठन में हर तरह का सहयोग देकर उनकी सहभागिता से एक अच्छी श्रम शक्ति एवं श्रम संगठन का जन्म दिया आज भी टाटा यूनियन वर्कर्स की उपमा पूरे भारतवर्ष में दी जाती है

शहर में बड़ी गाड़ियों का आवागमन को जनहित में देखते हुए शहर के आसपास ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना अपने आप में स्वागत योग्य हैं | अभी तो सड़कों की चौड़ीकरण के अतिरिक्त ओवर ब्रिज और अन्य सुविधाओं से शहर को सजाने की तरीका से श्रमिकों को और नागरिकों को सुविधा दी जा रही है स्वर्णरेखा नदी के किनारे मेरीन ड्राइव, अच्छी और चौड़ी सड़कें, नदी में स्पोर्ट्स की प्रस्तावित सुविधा यहां के नागरिकों को एक सम्मान और गौरव का हिस्सेदार बनाती है |

कोरोना काल में स्थानीय मरीजों को हर संभव सुविधा पूरे भारतवर्ष में प्राण वायु की आपूर्ति यह सोच के परे की चीज है | श्री जे एन टाटा ने जो सपना देखा था उनके पुत्र ने उनके उत्तराधिकारियों ने, टाटा प्रबंधन ने हमेशा और पूरे जुनून के साथ पूरे संकल्प और पूरे समर्पण के साथ उन्हें निभाने की कोशिश किया है और भविष्य में निभाते रहेंगे जितनी सुविधाएं टाटा अपने क्षेत्र में उत्पादन में लगे श्रमिकों को परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से व्यवसायियों को अनुषंगी उद्योगों को देता है और देने की ललक रखता है | विश्वास है कि ऐसे ही सुविधा अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने क्षेत्र में जहां उत्पादन करते हैं जहां से लाभ प्राप्त करते हैं वहां भी देने की कोशिश करेंगे |

लेखक : ए के श्रीवास्तव अध्यक्ष जमशेदपुर सिटीजन फोरम