झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत धुआंधार संपर्क अभियान चलाया । सांसद श्री महतो ने आज सर्वप्रथम बर्मामाइंस मंडल के लक्ष्मीनगर एवं प्रेमनगर में घर घर संपर्क अभियान चलाते हुए पर्चा वितरण किया एवं विगत नौ वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान श्री महतो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवा नागरिकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें कहा कि आज नरेंद्र मोदी के सशक्त हाथ में सारा देश और जनता सुरक्षित है। यहां पर सांसद श्री महतो ने मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 300 घरों में संपर्क साधा। इसके पश्चात सांसद श्री महतो ने बिरसानगर मंडल में अति विशिष्ट जनों से संपर्क किया एवं उन्हें घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रकाशित पुस्तक की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई । उनके परिवार जनों को सरकार की नीतियों को बताया सायं कालीन बेला में सांसद श्री महतो ने जुगसलाई मंडल में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया इस अभियान में जुगसलाई के मुख्य मार्ग पर बाटा चौक से लेकर जुगसलाई गुरुद्वारा तक हर दुकान में जाकर सांसद ने सम्पर्क किया।
आज संपर्क अभियान में मुख्य रूप से बर्मामाइंस के मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार झा, बिरसा नगर के मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं जुगसलाई के मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन साथ में थे । आज सांसद श्री महतो ने लगभग 30 अति विशिष्ट जनों से सीधा संपर्क साधा। आज संपर्क अभियान में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जिला के महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,सूरज सिंह, गुरु गोविंद सिंह आजाद, विराट सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा ,राजीव मिश्रा, विपिन सिंह,नरेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार मिश्रा, तापस दास, जितेंद्र तिवारी, बापन बनर्जी, रामू राव, मुकेश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय,मुन्ना अग्रवाल, अनमोल शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, तरविंदर भाटिया, सुंदर गुप्ता,गणेश रविदास, अरविंदर कौर ,बलबीर कौर अन्य कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे ।