झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज हेमंत हटाओ – झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत आज रामगढ़ के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन पर किया

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज हेमंत हटाओ – झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत आज रामगढ़ के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन पर किया
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भारतीय जनता पार्टी की देन है। अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंडी जनता की भावना का सम्मान करते हुए अलग राज्य का गठन किया था।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुरू से झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया था
आज जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य में स्थापित हुई है पूरे राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। लूट का बाजार कायम है विकास कार्य ठप्प पड़ गया है।इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना ही एकमात्र विकल्प रह गया है आज उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद ,रामगढ़ के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता उपस्थित थे।

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा है कि झा मु मो,कांग्रेस एवं राजद नीत झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार का शायद ही कोई विभाग इससे बचा हो। विकास के सारे काम ठप्प पड़ गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।विकास के नाम पर सिर्फ केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाएं चल रही हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने के अलावा जनता के पास कोई विकल्प नहीं रह गया है।सांसद श्री महतो ने कल “हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ” जनांदोलन के तहत उपायुक्त कार्यालय पर निर्धारित जन आक्रोश मार्च सह प्रदर्शन रैली के संदर्भ कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से आहवान किया है कि बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने आवाज को बुलंद करें और इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
सांसद श्री महतो ने कहा यह सरकार सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। यह जनता को बुड़बक बनाने के लिए बना हुआ ठगबंधन है।झारखंड में भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार के नित नए किर्तिमान बन रहे हैं। बहू बेटियों की आबरु सुरक्षित नहीं है। प्रशासन काम सिर्फ मोटरसाइकिल चेक करना रह गया है। अपराधी दिन दहाड़े हत्या और अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सांसद श्री महतो ने कहा कि कल का प्रदर्शन विशाल एवं ऐतिहासिक होगा ।