झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में मनाया गया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में मनाया गया। सर्वप्रथम पं जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर कांग्रेसीजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस नेता खगेन चंद्र महतो एवं रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी रहे। भारत के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ अग्रणी भूमिका निभाया। आंदोलन में सक्रिय रहने के कारण अंग्रेजों ने प्रताड़ना के तहत उन्हें लंबे समय तक जेल के अंदर बंद करके रखा। इसके बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू तनिक भी विचलित नहीं हुए। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाते रहे। अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा और प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत का विकास क्रमिक रूप से किया। उनके समक्ष अनेकों चुनौतियां रही लेकिन भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के साथ-साथ मूलभूत संरचना को मजबूत करना, शिक्षा को बढ़ाना, मेडिकल व्यवस्था करना, उद्योग धंधों को विकसित करना एवं नए-नए उपक्रमों का स्थापना करना। जिसके लिए हम उन्हें सदा याद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खगेनचन्द्र महतो, रियाजुद्दीन खान, प्रभात रंजन श्रीवास्तव दिलीप गुप्ता अजय मिश्रा विपिन ठाकुर उषा यादव पूर्वी दत्ता काशीनाथ गिरी नीरज शाह राजा कालिंदी राकेश मोहाली, जफर अहमद, मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मो नौशाद प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस ने किया।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में संध्या चार बजे से आयोजित हुआ।
बैठक में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार *भारत जोड़ो यात्रा* का भव्य आयोजन 18 दिसम्बर को जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के मानगो में सुबह 10: 00 बजे से आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री बन्ना गुप्ता, सहित कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, जिला संयोजक रमा खलखो, जिला के सभी राष्ट्र एवं प्रदेश स्तरीय वरीय नेता, जिला पदाधिकारीगण, प्रखण्ड पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन एवं विभाग के पदाधिकारीगण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिसमें हजारों-हजार कार्यकर्तागणों को शामिल कराना है। भारत जोड़ो यात्रा में झण्डा, बैनर, पोस्टर, स्लोगन के साथ कांग्रेसजन पहुँचें।
बैठक में जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, खगेनचन्द्र महतो, रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह यादव, सुबोध सिंह सरदार, संजय सिंह आजाद, प्रिंस सिंह, रईस रिजवी छब्बन, गुरदीप सिंह, संजय चौधरी, मौलाना अंसार खान, अनुपम सिन्हा, पवन कुमार बबलू, अंकुश बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, लक्की शर्मा, मो नौशाद, अजय मिश्रा, सुल्तान अहमद, नारायण डे, चंदन यादव, रीता शर्मा, संध्या दास, अनिता कुमारी, नमीता सिंह, पुजा दे, अभिषेक मोहंती, पुरबी दत्ता, बबलू सोनकर, संदीप पासवान, बिजय कुमार, बिजू नाग, चरणपाल सिंह, सुशील,अभिषेक कुमार यादव, हरिकृष्ण लोहार, गोविंद बन्दर, जफर अहमद शामिल हुए।