झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

संगीत प्रेमियों के लिए सान म्यूजिक ने एक साथ जारी किया तीन म्यूजिक एल्बम

संगीत प्रेमियों के लिए सान म्यूजिक ने एक साथ जारी किया तीन म्यूजिक एल्बम

बॉलीवुड में तेजी से उभरती म्यूजिक कंपनी शान म्यूजिक द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए एक साथ तीन म्यूजिक एल्बम जारी किया है। इन तीनों म्यूजिक एल्बम का निर्माण विराटनगर, नेपाल की प्रसिद्ध समाजसेवी का कवियत्री और गीतकार अनीता सोनी और वरिष्ठ फिल्म प्रचारक पुनीत खरे नें संयुक्त रूप से किया है। इनमें से दो म्यूजिक एल्बम क्रमशः ‘माथे की बिंदिया’ और ‘सास बहू का प्यारा रिश्ता’ का वीडियो भी रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है। ‘माथे की बिंदिया’ में संगीत राजा अली का है और इसे गाया है तेजी से उभरती गायिका ममता सिंह ने जबकि गीत की रचना अनीता सोनी ने की है।
सास बहू के प्यारे रिश्तो पर आधारित ‘सास बहू का प्यारा रिश्ता’ का बहुत ही सुंदर फिल्मांकन नेपाल में ही किया गया है। स्टार विद एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और अनीता सोनी द्वारा रचित निर्मित और निर्देशित इस गीत को देवा जिनी अर्पिता और राजेश ने गाया है। वीडियो में शिवांगी सोनी और अनीता सोनी ने अभिनय किया है और संगीत राजेश प्रसाद का है इस एल्बम के वीडियो एडिटर हैं वैभव काम्बले। तीसरा म्यूजिक एल्बम ‘तन बदन’ में भी गीत की रचना अनीता सोनी ने की है जबकि उसे अपने संगीत से संवारा है राजा अली और स्वर दिया है खुशबू जैन ने। यह गीत शीघ्र रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘ तन बदन’ का शीर्षक गीत होगा। इस वेब सीरीज को तन्मय सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है और इसमें अनिल धवन, सोनिका गिल, राशि वर्मा और बीरबल की मुख्य भूमिका है। मयूरी मीडिया वर्क के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज का निर्माण पुनीत खरे ने किया है।
मौजूदा दौर में मधुर कर्णप्रिय गानों के ज़रूरत पर जोर देते हुए सान म्यूजिक कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय अमान कहते हैं कि आज पूरी दुनिया पूरी तरह से दहशतज़दा हो गई है ऐसी स्थिति में संगीत ही सुकून दे सकता हैऔर वर्तमान समय में संगीत प्रेमियों के पास बहुत सारे विकल्प हैं ऐसे में हमें सर्वश्रेष्ठ और कर्णप्रिय संगीत ही देना होगा तभी हम लंबे समय तक चल सकेंगे। सान म्यूजिक कंपनी द्वारा एक साथ जारी किए गए तीनों एल्बम के सारे गीतों को दर्शक और श्रोता अपने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से अपनी डायल टोन भी बना सकते हैं।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय