झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

साहित्यकार श्याम चन्द्र झा श्याम दरिहरे उम्र 67 वर्ष का कल यानि पच्चीस जून को वृंदावन में मस्तिष्क आघात से निधन हो गया

जमशेदपुर- साहित्यकार श्याम चन्द्र झा श्याम दरिहरे उम्र 67 वर्ष का कल यानि पच्चीस जून को वृंदावन में मस्तिष्क आघात से निधन हो गया वह मधुबनी जिला अन्तर्गत बेनीपट्टी वरहा निवासी थे उनका कर्म क्षेत्र झारखण्ड रहा और झारखण्ड में साहित्य जगत के समृद्धि के लिए बहुत सारा काम किए झारखण्ड होमगार्ड के प्रमंडलीय समादेष्टा से अवकाश ग्रहण के बाद वह पटना में निवास करने लगे
मैथिली भाषा भाषी और साहित्य जगत को उनके निधन से अपुरणीय क्षति हुई है साहित्य अकादमी से रचनाकार, मैथिली कथाकार सम्मान सम्मानित किया गया
साहित्य अकादेमी नई दिल्ली,(संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) में मैथिली के प्रतिनिधि डॉ अशोक अविचल ने श्याम दरिहरे के निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि जमशेदपुर के इस साहित्यकार ने अध्यात्म एवं विज्ञान की जो समन्वय पूर्ण व्याख्या अपने उपन्यासों घुरि आउ मान्या एवं जगत एक सपना में किया वह उन्हें हमेशा अमर रखेगा। सम्पूर्ण मैथिली साहित्य एवं विशेष रूप से झारखंड के लिए यह प्रबल आघात है। झारखण्ड वाणी परिवार भी उनके निधन से काफी र्ममाहत हैं और मैथिली साहित्य को अपूरणीय क्षति बताया है