झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रतन टाटा पर बनी गीत सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल- बिहार-झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन दी है आवाज

रतन टाटा पर बनी गीत सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल- बिहार-झारखंड के चर्चित गायक अजीत अमन दी है आवाज

जमशेदपुर : संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर शहर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के कलाकारों द्वारा टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमेन रतन टाटा पर बनाई गई वीडियो एल्बम ’भारत रत्न’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो गीत को झारखंड-बिहार के गायक अजीत अमन ने गाया है। देश के विभिन्न शहरों से कलाकार व आम लोग ट्वीट कर इस गीत को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभी तक हजारों लोग इस गीत को सुन चुके हैं। गायक अजीत अमन ने बताया कि इस गीत को बीते साल संस्थापक दिवस पर यू ट्यूब के ” अजीत अमन इंटरटेंमेंट” पर रिलीज किया गया था, जिसे अभी भी खूब पसंद किया जा रहा है। शहर में पहली बार रतन टाटा पर इस तरह का गीत तैयार किया गया था, जिसे आज भी लोग सुन रहे हैं। लोग कॉमेंट कर बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार तीन मार्च से पूर्व इस गीत को देश के जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता श्रीराम सिरका, फिल्म जगत के संजय भूषण, देव दुबे, सोमनाथ पात्रा, सुरा बिरुली, चुनचुन मिश्रा, सूर्या सिंह हेम्ब्रम, राजेंद्र कुमार सहित शहर के साइंस टीचर आलोक राज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भी ट्वीट किया है।