झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रतन टाटा के जन्मदिन पर जमशेदपुर में पहली बार रिलीज हुई एलबम ‘भारत रत्न-2’ आज धूमधाम से मनाई जाएगी रतन टाटा की जयंती, शहर के युवा कलाकारों ने तैयार किया प्लान

रतन टाटा के जन्मदिन पर जमशेदपुर में पहली बार रिलीज हुई एलबम ‘भारत रत्न-2’ आज धूमधाम से मनाई जाएगी रतन टाटा की जयंती, शहर के युवा कलाकारों ने तैयार किया प्लान

– टाटा वर्कर्स यूनियन ने एलबम को सराहा, झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

जमशेदपुर : टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा का जन्मदिन इस बार विशेष रूप से मनाया जा रहा है। बुधवार को उनका जन्मदिन है। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन सभागार में शहर के युवा कलाकारों ने ‘भारत रत्न-2’ एलबम रिलीज किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रतन टाटा पूरे देश के लिए महान विभूति है। शहर के कलाकारों ने उन पर गीत बनाकर पूरे देश में एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया है। उम्मीद है इस गीत को काफी पसंद किया जाएगा। उन्होंने कहा की रतन टाटा जैसे महान विभूति को भारत रत्न मिलना चाहिए। वहीं, इस गीत को गाने वाले झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने बताया कि देश के निर्माण में रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनका जन्मदिन खास एक अंदाज में मनाया जा रहा है। 28 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर ‘भारत रत्न-2’ एलबम को रिलीज किया गया है और इसके माध्यम से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें भारत रत्न मिल नहीं जाता तब तक युवा कलाकार प्रयासरत रहेंगे। अजीत अमन ने बताया कि भारत रत्न-2 एलबम में रतन टाटा के देशभक्ति, संघर्ष और उनके सादगी को दिखाया गया है, जो काफी प्रेरित करने वाला है।
इस गीत के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव हैं। वहीं निर्देशन मनोज पांडे और गीत अमित तिवारी ने लिखा है।
डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक का भी योगदान
सबसे खास बात यह है कि इस एलबम के निर्माण में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व समाजसेवी का भी अहम योगदान रहा है। इसमें घाटशिला में पले-बढ़े बेंगलुरु के
नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव, उदय मूवीज के चेयरमैन उदय साहू, बारीडीह स्थित एआइडब्लूसी एकेडमी आफ एक्सीलेंस स्कूल के शिक्षक आलोक राज सिंह, शहर के जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष डूडिया शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
भारत रत्न -2 एलबम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गीत में रतन टाटा के देश भक्ति, संघर्ष और लोगों को सेवा करते दिखाया गया है। इसके साथ ही कैंसर अस्पताल, शिक्षण संस्थान, तकनीक समेत जमशेदपुर के विभिन्न खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है। इसके अलावा इस एलबम में शहर के जाने माने चित्रकार असीम पोद्दार द्वारा रतन टाटा की दुर्लभ क्लिप को भी देखने को मिलेगा।
एलबम में काम करने वाले कलाकार
निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव
गायक : अजीत अमन
गीत : अमित तिवारी
निर्देशक : मनोज पांडे व उदय साहू
एडिट : सूर्या साहू
संगीत : युवराज अनुभव
सहयोग :
डॉ.मनीष दुड़ीया, शिक्षक आलोक राज सिंह, पोद्दार, चुनचुन मिश्र,असीम पोद्दार, विष्णु गोयल, आलोक कुमार, मनोज श्रीवास्तव, रमेश लोहरा, सूर्या सिंह हेम्ब्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम में संजीव चौधरी, धर्मवीर, सिंह, संतोष पांडे, अजय चौधरी, सरोज सिंह शामिल थे| वहीं कलाकार टीम में गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, रमेश लोहरा, असीम पोद्दार, मनोज श्रीवास्तव, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे|