झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रावण दहन रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला डीएसपी, ओसी, छह पुलिसकर्मी घायल, छावनी में तब्दील

रावण दहन रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला डीएसपी, ओसी, छह पुलिसकर्मी घायल, छावनी में तब्दील

रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना स्थित कतारी टोला में रावण दहन की खबर मिलने के बाद उसे रुकवाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव कर दिया। इस हमले में मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा व रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार सहित लगभग छह पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों के द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया है जिसमें कई ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार पहुंचे घायलों से जानकारी ली और पूरे गांव में पुलिस मुस्तैद हो गई है। जबकि ग्रामीण फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त करने में लगी हुई है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि रावण दहन कार्यक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी इसी दौरान ग्रामीणों के साथ पुलिस की बारिश हुई ग्रामीणों ने लाइट ऑफ कर पथराव और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।घायलों का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है।
मामले में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि बड़कीपोना में रावण दहन की खबर पर पुलिस टीम कार्यक्रम रुकवाने पहुंची थी वहां लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मची और इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे कुछ ग्रामीणों को चोट लगने की खबर है।