झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रांची- रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न अब तक के फोरम के कार्यों की हुई समीक्षा फोरम के अब तक के कार्यों पर एक रिपोर्ट बनाने का हुआ निर्णय

रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की एक बैठक आज अपर बाजार लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह और सचिव सुशील क्रांतिकारी ने दिनांक 07.08.2022 से लेकर अब तक के फोरम के कार्यों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया जिसके आलोक में आगे की रूपरेखा और कार्य योजना बनाई गई।उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने फोरम के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर से समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया जिसके तहत आगामी कार्य योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। सह सचिव सुशील शर्मा और सह सचिव विवेक महारथी ने अब तक हुए समस्त कार्यों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात रखी, जिसका उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बेगवानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।