झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर के साथ चाईबासा  में भी अपना उम्मीदवार देगी झारखंड मूक्ति मोर्चा – चंम्पाई सोरेन

जमशेदपुर के साथ  सिंहभूम चाईबासा में भी अपना उम्मीदवार देगी झारखंड मूक्ति मोर्चा – चंम्पाई सोरेन

जमशेदपुर। जमशेदपुर में मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी अपनी सीट जमशेदपुर में तो प्रत्याशी को तो उतारेगें और कोशिश है कि चाईबासा सीट पर हमारी नजर है। जल्द ही गठबंधन भी हो जाएगा  मूख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माईकल जान प्रेक्षागृह में आयोजित झारखंड मुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। इस दौरान वे पत्रकार से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा को लेकर पार्टी ने पूरी तरह तैयारी कर ली है जल्द ही सभी जगह प्रत्याशी की घोषणा कर दिया जाएगा वहीं केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों मे दो रूपया की कमी पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है मंहगाई चरम पर है और मंहगाई पर कंट्रोल होता तो कोई बात होती