झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान महा रैली में जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार सभी प्रखण्ड अध्यक्षगण एवं अन्य कांग्रेस जनों के साथ महा रैली में भाग लेने रांची कल प्रातः 9 बजे आकाशवाणी चौक आदित्यपुर से नगर क्षेत्र के कांग्रेसी जन निजी वाहन में सवार होकर सैकड़ों की संख्या रांची प्रस्थान करेंगे

सरायकेला खरसावां – कल दिनांक 21.4.2024 रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान महा रैली में जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार सभी प्रखण्ड अध्यक्षगण एवं अन्य कांग्रेस जनों के साथ महा रैली में भाग लेने रांची
कल प्रातः 9 बजे आकाशवाणी चौक आदित्यपुर से नगर क्षेत्र के कांग्रेसी जन निजी वाहन में सवार होकर सैकड़ों की संख्या रांची प्रस्थान करेंगे. इसके अलावा जिले भर के कांग्रेसी जन अपने प्रखंड क्षेत्र से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. जिले भर से हजारों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्तागण रैली में भाग लेंगे.
कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने सभी प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष प्रदेश डेलीगेट्स मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण समेत सभी कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की है
रैली में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेतागण उपस्थित रहेंगे.