झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा अपने समर्थको के जत्था के साथ कल रांची उलगुलान रैली में शामिल होंगे

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा अपने समर्थको के जत्था के साथ कल रांची उलगुलान रैली में शामिल होंगे

जमशेदपुर- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि २१ अप्रैल को प्रातः ८:३० बजे जमशेदपुर से उलगुलान रैली रांची के लिए सैकड़ों वाहनों में कांग्रेसी एवं जनता प्रस्थान करेगी एवं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं गठबंधन के नेताओं का झारखंड की पाक धरती में स्वागत करेंगे
नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 पार का सपना चूर हो चुका है। देश की जनता ने बता दिया है कि यह देश तानाशाही और झूठे वादे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।
बब्लू झा ने पूरे आत्मविश्वास से कहा की जनता की अदालत में नरेंद्र मोदी और बीजेपी हार चुकी है और इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, लालू यादव अरविंद केजरीवाल अखिलेश सिंह, स्टालिन जैसे विपक्षी दल के नेताओं को ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स के सहारे बदनाम और परेशान किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनता की बुनियादी समस्या बढ़ती बेलगाम बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा खर्च, स्वास्थ्य सुविधा पर बोलने की बजाय धर्म के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनमत तैयार करने का काम कर रहा है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका में है।
बब्लू झा के अनुसार इस देश में रहने वाला हर सनातनी हिंदू है और बेवजह हमारे आराध्य प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण को विवाद में लपेटे जा रहा है और ऐसा करने वाले सत्ता के लोभी हैं। बब्लू झा के अनुसार झारखंड में जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है और यहां भाजपा आजसू पार्टी का झांसा चलने वाला नहीं है
इसके साथ ही झारखंड अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष रईस रिज़वी छबन ने कहा की इस बार देश की जनता ही इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही है एवं जीत सुनिश्चित कराएगी