झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रांची हवाई अड्डे पर पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत

रांची – आज रांची हवाई अड्डे पर पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत किया गया हिन्दू पीठ जमशेदपुर एवं झारखंड क्षत्रिय संघ के कार्यकर्ताओं ने अरूण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत किया। आप सबों को वृदित हो कि हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ कल 19/01/24 को सुबह 9 बजे हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती में शामिल होंगे एवं संध्या 5 बजे राजेंद्र विद्यालय सभागार साकची में आयोजित वीर महाराणा प्रताप के कार्यक्रम में अपनी बातों को रखेंगे।
आज रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से कपिल हुईँ, दिलजय बोस,अमित सिंह,सोमनाथ सिंह,प्रकाश दूवे एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ।