झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पंडा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत सुंदर भारत का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 3:30 बजे से प्रारंभ हुआ

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पंडा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत सुंदर भारत का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 3:30 बजे से प्रारंभ हो गया इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता के के सिंह भी उपस्थित थे पूरे जिला बार संघ के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दिखाई पड़ रही है प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए संदेश के अंतर्गत श्रमदान का कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सभी मंदिरों में प्रतिष्ठानों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने हेतु जमशेदपुर जिला बार संघ के वरीय अधिवक्ता सहित लॉयर्स डिफेंस के पूरे प्रतिनिधि मंडल ने अपनी भागीदारी बहुत अच्छी ढंग से निभाई इस कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पांडा ने कहा कि आगामी नवनिर्मित संगठन के पदाधिकारी से कहकर सफाई हेतु एक कमेटी गठित कर दी जाएगी और हम लोग पूरे परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखने में सहयोग करेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव अक्षय कुमार झा राजीव रंजन अमित कुमार विनोद कुमार मिश्रा रमन जी ओझा वेद प्रकाश सिंह प्रवीण कुमार सिंह निमिषा सिंह पुष्पा कुमारी विनीता सिंह केशव सिंह रोहित कुमार विष्णु कांत झा संजीव रंजन बरियार सहित लगभग 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे यह कार्यक्रम आगामी 21 जनवरी 2024 तक चलेगा साथ ही साथ पूरी अधिवक्ताओं में यह भी खुशी की लहर रही की भारत सरकार के द्वारा 22 जनवरी 2024 को भगवान रामचंद्र जी के महोत्सव में हृदय से शामिल होने हेतु द्वितीय पाली 2.30 बजे से भारत सरकार के सभी प्रतिष्ठानों को छुट्टी दे दी गई है