झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रामगढ़ आश्रम हाता का 56 वां वार्षिक महायज्ञ अनुष्ठान सह पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 24 फरवरी 2024 से

रामगढ़ आश्रम हाता का 56 वां वार्षिक महायज्ञ अनुष्ठान सह पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 24 फरवरी 2024 से

पोटका- हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता में 56 वां पांच दिवसीय महा यज्ञानुष्ठान सह अखंड हरिनाम संकीर्तन आगामी 24 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है यह जानकारी आश्रम के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्रा और सचिव अनिरुद्ध गोप ने दी गंधाधिवास 23 फरवरी को होगी।24 फरवरी को सुबह कलश यात्रा के साथ यज्ञ और हरिनाम संकीर्तन शुरू होंगे। 29 फरवरी को पूर्णाहुति, नाम भंग,यज्ञोपवीत संस्कार,महाप्रभु की भोग आरती होगी इस वर्ष हरिनाम संकीर्तन में रास बिहारी दास गोस्वामी कीर्त्तन सम्प्रदाय पुरुलिया,श्री श्री गोविंद सम्प्रदाय कालिकापुर,जय निताई कीर्तन सम्प्रदाय बांकुड़ा, श्रीश्री राधा गोविंद कीर्तन सम्प्रदाय घाटशिला, श्री जगबंधु दास गोस्वामी सोनाहातू,शिव राम दास गोस्वामी नीमडीह,श्रीश्री राधा कृष्ण सम्प्रदाय मेदनीपुर, श्री हरेन चंद्र दास वागमुंडी कीर्त्तन मंडलियों ने भाग लेंगे।रामगढ़ आश्रम का संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीश्री 108 वालक दास बाबाजी है जिन्होंने सन 1966 को आश्रम की स्थापना की है।1968 साल से यज्ञानुष्ठान और अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रतिवर्ष माघी पूर्णिमा में आयोजन किया जाता है।अभी विष्णु यज्ञ चल रहा है।इसके पूर्व बिष्णु यज्ञ,चंडी यज्ञ,रुद्र यज्ञ,गीता यज्ञ हो चुके हैं।एक यज्ञ 12 साल तक चलता है।आज के समय में हरिनाम संकीर्तन तो होता है लेकिन यज्ञ बहुत कम होता है।विश्व शांति के लिए यज्ञ किया जाता है।वर्तमान इसका संचालन रामगढ़ आश्रम कमिटी ने कर रही है।इसके अलावे श्रीश्री 108 श्री हरिहर बाबा का आशीर्वाद भी साथ में है।