झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राकेश्वर पांडे गोलमुरी क्लब कर्मचारीयों के यूनियन के अध्यक्ष चुने गए

राकेश्वर पांडे गोलमुरी क्लब कर्मचारीयों के यूनियन के अध्यक्ष चुने गए

जमशेदपुर- आज  गोलमुरी क्लब में कर्मचारियों की आम सभा  मनोहर कालिंदी मेंबर होटल कैंटीन एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन यूनिट गोलमुरी के देखरेख में की गई। कंडोलेंस के पश्चात यूनियन का चुनाव प्रारंभ किया गया जिसमें कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से  राकेश्वर पांडे  बीके डिंडा और  ददन सिंह को कोआपट किया। फिर सर्वसम्मति से  राकेश्वर पांडे को अध्यक्ष,  बी के डिंडा को सह- अध्यक्ष और  ददन सिंह को महासचिव चुना ,कमेटी मेंबर के चुनाव में  गगन कुमार सिंह, बिरजू नाग , मनोहर कालिंदी, मोहम्मद इरशाद और मनीष सिंह निर्वाचित हुए सभी लोगों ने क्लब की प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों की भी उन्नति की बात की ।धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।