झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को दशहरा की शुभकामनाएं दी राज्य के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को भी शुभेच्छा दी

राजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को दशहरा की शुभकामनाएं दी राज्य के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को भी शुभेच्छा दी।

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के लोंगो को दशहरा की शुभकामनाएं दी है तथा उनके सुख समृद्धि और प्रगति की कामना किया है।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री हैं ने कहा है कि अन्याय पर न्याय, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है यह पर्व झारखंड को खुशहाल बनायेगा ऐसी मां से कामना है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि समाज में व्याप्त बुराई और गलत आदतों पर नियंत्रण करके ही हम इस दुर्गापूजा की सार्थकता सिद्ध कर सकते है। समाज मे व्याप्त कुप्रवृत्तियों का अंत हो, समाज मे परस्पर सहयोग और सदभाव का माहौल रहे और झारखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मां जगतजननी से प्रार्थना है।
श्री शुक्ल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मा की पूजा अर्चना की तथा सबके खुशहाली और प्रगति के लिए माँ से प्रार्थना किया। श्री शुक्ल ने पंडालों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को विजयदशमी की बधाई दी। श्री शुक्ल का कई पूजा पंडालों में पूजा कमिटी के सदस्यों ने स्वागत किया।
श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को भी दशहरा की बधाई दिया है।