झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह का आगमन हुआ राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने हाइवे में बुके देकर जोरदार स्वागत किया

सरायकेला खरसावां: आज सरायकेला खरसावां जिला में राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह का आगमन हुआ राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने हाइवे में बुके देकर जोरदार स्वागत किया और बिहार में दरभंगा कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव में राजद को भारी मतों से विजय बनाने की रणनीति तैयार की गई और प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के द्वारा सरायकेला खरसावां जिला को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गयी अपनी ज़िम्मेदारी सम्भालने हेतु सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने दल बल के साथ 23 अकटुबर को छत्तरपुर के लिए रवाना होंगे क्योंकि बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का 24 अकटुबर को छतरपुर आगमन होगा उस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिहार तारापुर और दरभंगा कुशेश्वरस्थान के लिए कुच करेंगे 27 अकटुबर तक वहां रह कर बिहार में प्रचार प्रसार की जिम्मेबारी संभालेंगे