झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राहुल गांधी से मिलकर आज मेरा सपना पूर्ण हुआ: बब्लू झा

राहुल गांधी से मिलकर आज मेरा सपना पूर्ण हुआ: बब्लू झा

रांची – आज  डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी जिला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं बबलू झा जिला उपाध्यक्ष शमिल हुए।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड उड़ीसा बॉर्डर पर पहुंचा यात्रा में झारखंड से चलते हुए रामपाल कैंप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बबलू झा उड़ीसा पहुंचे।
राहुल गांधी ने अजितेश उज्जैन के पुत्र की प्रथम जन्म उत्सव के अवसर पर आर्शीवाद उज्जैन बेटे के तस्वीर पर अपना हस्ताक्षर कर बधाई एवं शुभकामनाए दी। बब्लू झा को राहुल गांधी  अपने पास बुलाया और बहुत ही सरल भाषा में साफ साफ शब्दों में कहा की सहो मत डरो मत। इस प्रतिक्रिया में बबलू झा के कहा की इस उम्र के पायदान में आकर आज मेरा सपना पूर्ण हुआ।
वही धर्मेंद्र सोनकर ने राहुल गांधी  को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया जिसे बहुत ही सहज तारिका से हाथ मिलाते हुए स्वीकार करते हुए श्री गांधी ने कांग्रेस पार्टी को पूर्वी सिंहभूम को और मज़बूत करने को कहा।
राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान अदानी अंबानी , नवीन पटनायक एवं नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि न्याय का हक मिलने तक यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
राहुल गांधी के कैंप में मिलने वालों में धर्मेंद्र सोनकर,बब्लू झा ज़िला उपाध्यक्ष, प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफसर इमाम, जिला महासचिव शशि भूषण, अजीतेश उज्जैन ,करण सोनकर एवं अन्य कई लोग सम्मिलित हुए।