झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रतियोगिता का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीर चला कर किया

पन्द्रहवां स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ
कंपाउंड एवं रिकवर में राज्य के 250 लड़के लड़कियां तीरंदाजी प्रतियोगिता में ले रहे हैं हिस्सा प्रतियोगिता का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीर चला कर किया

जमशेदपुर- टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में दिनांक 26 से लेकर 28 सितंबर 2023 तक पन्द्रहवीं राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अर्जुन अवार्ड तीरंदाज जयंत तालुकदार के द्वारा किया गया, पूरे राज्य के सभी जिला से रिकर्व एवं कंपाउंड के सीनियर, जूनियर , सब जूनियर ,मिनी,अंडर 9 के 280 बालक एवं बालिका तीरंदाज हिस्सा लेने पहुंचे, इस प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से टॉप 12 (लड़के_ लड़कियां) तीरंदाजों को चयन कर के 37th नेशनल गेम्स जो गोवा में होने वाली है उसमें भाग लेंगे उसमें अच्छे प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार के द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक राज्य तीरंदाजी कैंप में भाग लेंगे इस मौके पर झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष एल मूर्ति ज्वांइट सेक्रेटरी प्रकाश राम, उपाध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ के अमरजीत सिंह राजा समेत पूरे राज्य से प्रशिक्षक एवं मैनेजर उपस्थित थे