झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को घर-घर जाकर चर्चा करेंगी भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली महिला मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति

केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को घर-घर जाकर चर्चा करेंगी भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली, महिला मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति

जमशेदपुर- भाजपा महिला मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय महिला संपर्क अभियान टोली की जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा में गठित महिला संपर्क टोली के साथ समन्वय बैठक आज साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद एवं सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव समेत राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, महिला मोर्चा जमशेदपुर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत कई अन्य मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर रणनीति बनाई गई तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की संपर्क अभियान टोली महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के उत्थान हेतु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराएंगी। इस दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक नंद जी प्रसाद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम लगातार किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेशों में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी है और उनसे भाजपा को समर्थन देने और विद्युत वरण महतो को आशीर्वाद देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करनी है।
राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि देश भर में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर सम्मान मिल रहा है। देशभर की नारी शक्ति फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।
इस दौरान राजपति देवी, रीता मिश्रा, मीरा शर्मा, रानी ठाकुर, ममता कपूर, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, रेणु सिन्हा, देवी कुमारी, झरना मिश्रा, काजल महाकुड़ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।