जमशेदपुर- प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वावधान बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह सेवा संस्थान परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम एवं आरती में आज बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता शामिल हुए। इसके अलावे श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा की प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, प्ले स्कूल की प्राचार्य कंचन झा एवं समाजसेवी भोला झा भी शामिल हुए। इस दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने ने आरती में शामिल होने आए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को पूरे सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल पर लाए। तत्पश्चात बहनों के द्वारा चंदन टीका करके अंग वस्त्र एवं भगवान का चित्र देकर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात पूरे मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ गीत प्रस्तुति कर अतिथियों से आरती भी करवाया गया। सम्मान समारोह एवं आरती कार्यक्रम के बाद कथावाचिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने कथा प्रसंग में बताया कि हम मानव जाति के पूर्वज बंदर नहीं बल्कि श्री कृष्ण, श्री राधा लक्ष्मी नारायण, सीताराम थे। इंसान को मुस्कुराने, हंसने की गिफ्ट मिली है। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय बहनों एवं श्रोतागणों ने विश्व परिवर्तन, हम बदलेंगे तो जग बदलेगा की भी बात कही गई। श्रीमद् भागवत कथा को सैकड़ो श्रोतागणों ने ध्यानपूर्वक सुनें।
विदित हो कि श्रीमद् भागवत कथा दिनांक 13 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है जो 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। भागवत कथा प्रतिदिन शामं 4:00 बजे से लेकर संध्या 4:30 बजे तक किया जा रहा है। इस अवसर पर आरती भी प्रतिदिन दो बार की जा रही है। कार्यक्रम के शुरुआत शामं 4:00 बजे एवं अंत में संध्या 7:30 बजे की जा रही है। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं, पुरुष, बच्चे आरती में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का लाभ उठा रहे हैं।
सम्बंधित समाचार
सुधीर पप्पू ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया पुलिस और प्रशासन जनता का भरोसा रखने में कामयाब रहे : सुधीर पप्पू
जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र वाचन हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी/पुलिसकर्मी पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र में करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी छह विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के लिए एक्स एल आर आई में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम