झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रेस के माध्यम से , तमाम मजदूरों को बताना चाहूंगा की आप जागिए हम वादा करते हैं। यदि कोई मजदूर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो जमशेदपुर महानगर इंटक के हर सदस्य उनके साथ खड़े हैं। उन्हें विश्वास दिलवाना चाहूंगा की उनकी नौकरी में आंच नहीं आएगी

जमशेदपुर महानगर इंटक द्वारा तारकंपनी यूनियन कार्यालय में संवादाता सम्मेलन रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से दिनांक 16/07/2023 को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई है। प्रेस को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर इंटक अध्यक्ष  राजेश सिंह ‘ राजू ‘ ने कहा कि आज जमशेदपुर मजदूर नगरी के रूप में जाना जाता है। इस मजदूर नगरी में सबसे ज्यादा कोई शोषित और उपेक्षित है तो यहां के मजदूर हैं।
श्री राजू  ने कहा कि हर नुक्कड़ मीटिंग हो या हर वक्त हमलोग एक ही बात करते है। जिस दिन मजदूर जाग जाएंगे, शोषण बंद हो जाएगा। कुछ केसेज का हल भी डीसीसी  के द्वारा किया गया। हम लोग जानते हैं लगभग ठेकेदार के द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जाता है। पूरे महीने का पीएल जमा नहीं किया जाता है। उसके बाद भी कोई ठेकेदार का शिकायत नही करता है। उन्हें इस बात का भय होता है की कहीं उन्हें नौकरी से बैठा दिया जाएगा।
आज मैं प्रेस के माध्यम से , तमाम मजदूरों को बताना चाहूंगा की आप जागिए हम वादा करते हैं। यदि कोई मजदूर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो जमशेदपुर महानगर इंटक के हर सदस्य उनके साथ खड़े हैं। उन्हें विश्वास दिलवाना चाहूंगा की उनकी नौकरी में आंच नहीं आएगी।
श्री राजू ने कहा कि 16/07/2023 को जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। जिसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आप लोगों को दे दी जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से तारकंपनी यूनियन के महामंत्री  पंकज सिंह, उपसभापति  श्रीकांत सिंह , महानगर इंटक उपाध्यक्ष  नलिनी सिन्हा, उपाध्यक्ष  संतोष सिंह, महासचिव  चंदा सिंह , महासचिव रौशन सिंह, सचिव  अभिषेक कुमार, सुशील कुमार, महासचिव  डी. एन. पांडे, सचिव  चांदनी तिवारी,उषा कुमारी , सुमित अग्रवाल,इस्माइल , अर्जुन ठाकुर  अभिषेक सिंह , रवि उपाध्याय, आनंद कुमार , देव कुमार  राकेश सिंह , पूर्वायन दत्ता , किशन कुमार , उपेंद्र , धनेश्वर , पिंटू श्रीवास्तव आदि महानगर इंटक के कई लोग मौजूद थे।