प्री बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं। :– अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर ने आज से शुरू हो रहे प्री बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभाविप जमशेदपुर महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने कहा कि सभी विद्यार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के परीक्षा में शामिल हों और अपनी परीक्षा दें। अभाविप आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। नगर सह मंत्री प्रीती डांगर ने भी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामना प्रेषित किया।शुभकामना प्रेषित करने वाले में नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार, अभिजीत ठाकुर,शुभम राज,भूमि गोराई सहित जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।
सम्बंधित समाचार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण सह विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया
लोकसभा चुनाव 2024 : बालमुकुंद सहाय रांची, प्रदीप वर्मा जमशेदपुर के प्रभारी नंदजी प्रसाद को मिली संयोजक की जिम्मेदारी
साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे और करुणामय मंडल साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित