झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे और करुणामय मंडल साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित

साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे और करुणामय मंडल साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित

पोटका- बिगत 22 जनवरी को बड़ा गोविंदपुर में स्थित वीणापाणि संस्था की ओर से विशिष्ट समाज सेवी स्वर्गीय रजनी गोप की मूर्ति की स्थापना वीणापाणि संस्था के परिसर में किया गया।अनुष्ठान में एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।उक्त समारोह में शक्तिपीठ ट्रस्ट की ओर से साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे को साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा बंगला भाषा के उत्थान और प्रचार प्रसार में काम करने के लिए साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।उसी समारोह में साहित्यकार,समाजसेवी तथा पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल को भी समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के साथ बंगला भाषा का प्रचार के लिए साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।शक्तिपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सह प्रसिद्ध मूर्तिकार सुबोध गोराई ने दोनों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।साहित्य सम्मान पाने के लिए सुनील कुमार दे और करुणामय मण्डल को माताजी आश्रम हाता के भक्तगण, झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद नुयाग्राम के सदस्यों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने अभिनंदन के साथ बधाई दी है।