झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्री बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं – अभाविप

प्री बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं – अभाविप

जमशेदपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर ने आज से शुरू हो रहे प्री बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभाविप जमशेदपुर महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने कहा कि सभी विद्यार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के परीक्षा में शामिल हों और अपनी परीक्षा दें। अभाविप आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। नगर सह मंत्री प्रीती डांगर ने भी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामना प्रेषित किया।शुभकामना प्रेषित करने वालों में नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार, अभिजीत ठाकुर,शुभम राज,भूमि गोराई सहित जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण सह विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे महानायक थे जिन्होंने संपन्नता से परिपूर्ण अपने जीवन को त्याग कर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया और आजीवन भारत की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे।
महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी अपने छात्र जीवन से ही एक मेधावी छात्र रहे थे। वे उस समय की सबसे कठिन परीक्षा पास कर अधिकारी भी बने लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि वे ये नौकरी राष्ट्र सेवा में काम नहीं आ रहा है तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर स्वयं को देश सेवा में समर्पित कर दिया।
महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस से हम सभी छात्रों को राष्ट्र प्रेम और देश सेवा की सीख लेनी चाहिए अभाविप उनके विचारों को आत्मसात कर छात्रहित में कार्य कर रही है।
साथ ही एलबीएसएम कॉलेज के कार्यकर्ताओं द्वारा भी कॉलेज परिसर में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख डॉ. के.के. कमलेंदु डॉ. रमन सिन्हा, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर, महानगर सह मंत्री शुभम राज , अभिजीत ठाकुर , कार्यालय मंत्री अभिजीत कुमार,महानगर एसएफडी सह संयोजक रोशनी कुमारी,रानी कुमारी,स्नेहा कुमारी, निशा बाग अभिषेक झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।