झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय कार्यालय में झंडोतोलन किया गया

जमशेदपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय कार्यालय में झंडोतोलन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह और महानगर मंत्री यश अग्रहरि के द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया।
महानगर अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह हम सबों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत का प्रतीक युवा अपने संविधान के प्रति निष्ठा रखकर राष्ट्र हित और समाज हित के लिए कार्य करें विद्यार्थी परिषद इसके लिए सभी को प्रेरित करता है।
महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है इस नाते हम सभी युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी भी है कि भारतीय संविधान का सही तरीके से पालन करते हुए राष्ट्रीय पटल पर प्रत्येक युवा एक जिम्मेवार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदु , जिला संयोजक गौरव साहू, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर , महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार,प्रीती डांगर,महानगर कार्यालय मंत्री अभिजीत कुमार श्रुति कुमारी ,दीपक ठाकुर,प्रियांशु शेखर महक कसेरा ,नेहा कुमारी , राहुल कसेरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।