झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को साज़िश के तहत गिरफ़्तार करना लोकतंत्र की हत्या है और जनतंत्र का अपमान है : अभिषेक कुमार

प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को साज़िश के तहत गिरफ़्तार करना लोकतंत्र की हत्या है और जनतंत्र का अपमान है : अभिषेक कुमार

जमशेदपुर- आज  देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के बैनर तले महारैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल  की गिरफ़्तारी के विरोध में किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर की टीम अपने अध्यक्ष  अभिषेक कुमार  के नेतृत्व  में शामिल हुई

रैली को संबोधित करते हुए तमाम दिग्गज नेताओ ने देश में आम चुनाव से पहले केजरीवाल  की गिरफ्तारी को मोदी  की तानाशाही और डर का पर्याय बताया और गठबंधन के बढ़ते प्रभाव से भाजपा घबरा गयी है इसलिए केंद्रीय एजेंसी का ग़लत इस्तेमाल कर पार्टी को तोड़ा जा रहा है और पार्टी के मुखिया को गिरफ़्तार करवाया जा रहा है।

जब कि एक वर्ष से ज़्यादा समय से मनीष सिसोदिया  को गिरफ़्तार कर के रखा गया है और उनके ख़िलाफ़ आरोप पत्र तक दाखिल नहीं कर सकी ईडी तो फिर उसी मामले में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने का क्या औचित्य है

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कहा की देश अघोषित तानाशाही की ओर बढ़ चुका है जिसे आम चुनाव में भाजपा को जनता ही सबक सिखाएगी जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से प्रेम कुमार , रईस अफरीदी, विनोद सिंह , अभिषेक कुमार , के के देशमुख , संजीव भगत , मनोज सिंह , मनी यादव , मनीष सिंह , चरणजीत सिंह , हरजिंदर , अंजना सिंह  ने भाग लिया