झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

परंपरा, संस्कृति एवं त्योहार हमारी पहचान है : श्वेता

परंपरा, संस्कृति एवं त्योहार हमारी पहचान है : श्वेता

जमशेदपुर। गुरु नानक स्कूल साकची में सोमवार को शारदीय नवरात्र उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूप, महिषासुर मर्दिनी, मां दुर्गा आरती, मां दुर्गा मंत्र, दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति की।
वरीय शिक्षिका श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक, रीति रिवाज, विरासत, उपनिषद, ऋचाएं त्योहार ही हमारी पहचान है। यह त्यौहार ही हमें एक दूसरे से जोड़ते हैं और अच्छे और सभ्य समाज का निर्माण करते हैं तथा यह त्यौहार हमें यह भी सीख देती हैं कि हमें हमेशा सत्य के साथ ही चलना है रहना है। भले ही कितनी मुसीबत आए परंतु जीत सत्य की ही होती है। दुर्गापूजा का त्यौहार यह भी बताता है कि भारत में नारी को उत्तम स्थान प्राप्त है और यही सृष्टि रचती है। बच्चों से कहा गया कि दुर्गापूजा में वे भीड़ का हिस्सा बनने से बचें और हर हालत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
इस आयोजन में आशा चौबे, राजेंद्र कौर, स्वाति सिंह की सराहनीय भूमिका रही। मंच का संचालन रिशु कुमारी एवं रिया सरकार ने किया।