झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पोटका प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी, कोवाली मण्डल, कालिकापुर मण्डल, हाता-हल्दीपोखर मण्डल एवं आसनबनी मण्डल कांग्रेस के तत्वावधान में हुल दिवस कार्यक्रम का आयोजन मांगडू गांव स्थित सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर पुजा अर्चना पुजारी एवं ग्राम प्रधान ने किया

पोटका-   पोटका प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी, कोवाली मण्डल, कालिकापुर मण्डल, हाता-हल्दीपोखर मण्डल एवं आसनबनी मण्डल कांग्रेस के तत्वावधान में हुल दिवस कार्यक्रम का आयोजन मांगडू गांव स्थित सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर पुजा अर्चना पुजारी एवं ग्राम प्रधान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि महानायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फुलो-झानो ने महाजनी प्रथा के खिलाफ हुल क्रांति 1855 ई में किया। अंग्रेजी हुकुमत ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। आज हम सभी महानायक वीर शहीदों को नमन करते है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार, संजय सिंह आजाद, सोमेन मंडल, पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, कालिकापुर मण्डल अध्यक्ष लासा मुर्मू, हाता-हल्दीपोखर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन कैवर्त, बुद्धेश्वर सरदार, उदय शंकर मुर्मू सहित ग्राम के सैकडों नागरिक तथा पचास से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए