झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में सर्वोदय संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिदगोड़ा स्थित भवन में आयोजित किया गया

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में सर्वोदय संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिदगोड़ा स्थित भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश पंचायती राज संगठन के चेयरमैन सुमित कुमार शर्मा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय खान एवं प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह एवं अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल हुए। सर्वोदय संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश चेयरमैन सुमित शर्मा ने उपस्थित लोगों को कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास करने के लिए पंचायती राज संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है। इसी के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के माध्यम से गांव के विकास एवं गांव के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन के माध्यम से कार्य करती हैव इस परिपेक्ष में संगठन के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत 231 ग्राम पंचायत में संगठन के कार्यों को मजबूत किया जाएगा। इसी कड़ी में पोटका प्रखंड के 34 पंचायत, डुमरिया प्रखंड के 10 पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के 19 पंचायत, घाटशिला प्रखंड के 22 पंचायत, धालभूमगढ़ के 11 पंचायत, गुड़ाबांधा प्रखंड के आठ पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के 26 पंचायत, चाकुलिया प्रखंड के 19 पंचायत, पटमदा प्रखंड के 15 पंचायत, बोड़ाम प्रखंड के 12 पंचायत एवं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड के 55 पंचायत में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज पूर्वी सिंहभूम जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन के रूप में पवन कुमार बबलू को नियुक्त किया जाता है। मेरा पूर्ण विश्वास रहेगा की पवन कुमार बबलू जी सभी प्रखंडों का दौरा कार्यक्रम को तय करें और सभी पंचायत में संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस संगठन के माध्यम से ग्रामवासियों के आवाज को बुलंद करने के लिए कमेटी गठन के अलावा सरकार द्वारा निर्वाचित प्रक्रिया के तहत वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत के मुखिया एवं जिला परिषद के सदस्य के रूप में लोगों को चिन्हित कर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के माध्यम से आने वाले समय में चुनाव में प्रत्याशी बनने तथा जन सहयोग से जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी कार्य को संपादित करें। तब जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। जैसा कि हम सभी सुनते रहे हैं कि भारत का आत्मा गांव में बसती है। इस परिदृश्य को सफलीभूत करने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में सभी ऊर्जावान, नेतृत्वकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य नव नियुक्त जिला के चेयरमैन को निभाना है और जो भी साथी अपना सेवा देना चाहते हैं। उनसे आग्रह है कि वह अपना सेवा पंचायती राज संगठन के माध्यम से देने के लिए स्वीकृति दे।
:- संविधान के अनुच्छेद 40 के बारे में ।
:- ग्रामसभा के अधिकार
:- संविधान के प्रस्तावना पर चर्चा हुई ।
आज के कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यशाला को संपन्न किया गया।
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीरज साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा ने दिया