झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरा शोक प्रकट किया है

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट किया तथा कहा कि अजय मिश्रा का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बहै। अजय मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को रात्रि 11:00 बजे हार्ट अटैक के शिकायत के बाद हो गया था। इस खबर को कांग्रेस जनों में फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुबह से ही कांग्रेस जनों का तांता बागबेड़ा 5 नंबर रोड निवास पर होना प्रारंभ हो गया। उनके पिता उदय नारायण मिश्र बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। स्वः अजय मिश्रा अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़कर गए हैं। संध्या समय उनका पार्थिव शरीर बागबेड़ा निवास से प्रस्थान कर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचा जहां पर विधि विधान से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं पुष्प अर्पित कर सलामी दिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने अजय मिश्रा अमर रहे का नारा लगाया। इससे पहले बागबेड़ा निवास पर ही बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव, संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा प्रदान कर सलामी दिया। स्वः अजय मिश्रा का अंतिम संस्कार पार्वती घाट में बागबेड़ा निवासियों, कांग्रेस जनों के उपस्थिति में संपन्न हुआधै
अंतिम यात्रा में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, राकेश तिवारी, राज किशोर यादव, अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्रा, के के शुक्ल, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, अमरजीत नाथ मिश्रा, संजय यादव, प्रमोद मिश्रा संजय प्रसाद, सूर्या राव, इंतखाब बस्ती, अपर्णा गुहा, राजीव मिश्रा, गुरदीप सिंह, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, देवशरण सिंह , नरेश गौड़ा, आशीष ठाकुर, सावण मुखी, राजकुमार दास, नवनीत मिश्रा, ज्योति मिश्रा, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, शशि कुमार, रमन खान, अशोक सिंह, संजय झा, संजय झा संत, रामनाथ दुबे, नागेंद्र सिंह
आदि अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे