झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम लोगों ने भाजपा सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ हिस्सा लिया

लक्ष्मीनगर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम लोगों ने भाजपा सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ हिस्सा लिया।

जमशेदपुर- लक्ष्मीनगर नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारत में आज लोकतंत्र का गला घोंट जा रहा है। विपक्षी नेताओ को केश कराकर जेल भेजा जा रहा है। लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का सदस्यता निरस्त कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार संसद भवन में गरीबों, बढ़ती महंगाई, अडानी मोदी साठ-गाँठ का सवाल उठाने वाला कोई नेता नहीं चाहिए, अब जब लोकतंत्र की हत्या कर दिया गया है, इसी के विरोध में जिले के सैकडों चौक चौराहों पर नुक्कड सभा आयोजित की जा रही है। राहुल गाँधी को सरकारी आवास खाली करने के लिए भाजपा सरकार ने आनन-फानन में आदेश करवाई जो घृणित कार्य किया है अब हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी का विरोध होगा। बताओ मोदी एवं अडानी से क्या साठ-गाँठ है। बताओ बीस हजार करोड किसके हैं
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, अतुल गुप्ता, राम साहू, संजय लाल, राजेश कुमार, पवन कुमार बबलू, रंजीत सिंह, राजेश चौधरी, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, ज्योति मिश्र, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यालय का संचालन अतुल गुप्ता ने किया।