झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के आहवान पर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में करनडीह चौक से खासमहल तक विशाल विरोध मार्च एवं नरेंद्र मोदी का शव यात्रा निकाला गया है

करनडीह : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के आहवान पर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में करनडीह चौक से खासमहल तक विशाल विरोध मार्च एवं नरेंद्र मोदी का शव यात्रा निकाला गया। जिसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक प्रखंड के प्रभारी अजय मंडल एवं कांग्रेस नेता सतीश तिर्की, भरत सिंह रहे। जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार एवं विशिष्ट अतिथि कार्यालय प्रभारी वरीय नेता संजय सिंह आजाद शामिल हुए, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, करनडीह मंडल अध्यक्ष रवि कुर्ली, परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुभद्रा कर्मकार शामिल हुए।
विशाल विरोध मार्च एवं नरेंद्र मोदी शवयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्र से कांग्रेसजन सुबह 10 बजे से करनडीह चौक पर एकत्र होने लगे। शवयात्रा हिन्दु रीति रिवाज से प्रारंभ हुई, कंधा दने का कार्य अजय मंडल एवं दिबेश राज सहित चार नेताओं ने किया। शव यात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत में आज लोकतंत्र का गला घोंट जा रहा है। विपक्षी नेताओ को केश कराकर जेल भेजा जा रहा है। लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का सदस्यता निरस्त कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार संसद भवन में गरीबों, बढ़ती महंगाई, अडानी मोदी साठ-गाँठ का सवाल उठाने वाला कोई नेता नही चाहिए, अब जब लोकतंत्र की हत्या कर दिया गया है, इसी के विरोध में विशाल मार्च एवं नरेंद्र मोदी का शवयात्रा करनडीह चौक से निकाला गया है। जो खासमहल में शव का दाह संस्कार दिबेश राज ने मुखाग्नि देकर सम्पन्न किया। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी मत घबराना- तेरे पीछे सारा जमाना नारा लगाया, लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो जैसे नारों को जमकर लगाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रखण्ड प्रभारी अजय मंडल, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार, सतीश तिर्की, भरत सिंह, रवि कुर्ली मण्डल अध्यक्ष करनडीह, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष सुभद्रा कर्मकार, राजनारायण यादव, अपर्णा गुहा, अंकुश बनर्जी, जयराम हाँसदा, नलिनी सिन्हा, रंजीत सिंह, संजय झा संत, मोहन सरदार, सुरज मुण्डा, सविता राय, सुमित्रा पाण्डा, सुल्तान अहमद, मुकेश झा, चंदन यादव, शुभम झा, मो सगीर, सरदार सुरेन्द्र सिंह, रंजीत झा, सतीश यादव, राजा ओझा, पंचायत अध्यक्ष में सीमा देवी, स्वेत शर्मा, गीता अग्रवाल, गीता पात्रो, जमुना कालिंदी, वर्षा सांड़िल, पुजा महतो, खुशी सरदार, दिपा पात्रो, लक्ष्मी सांड़िल, राजा बक्सी, सुनील प्रसाद, रतन रजक, सचिन कुमार, अमृत गुप्ता, दिपु कुमार, नारायण डे, युसुफ सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।