झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी है

जमशेदपुर :कुणाल षाड़ंगी ने गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी को आपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। हम सभी को भारतीय संविधान एवं कानून व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।